
Dhanbad: तोपचांची प्रखंड के पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में विधायक टुंडी मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन किया. इस अवसर विधायक ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के संचालन से महिलाएं आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी. वहीं लोगों को सस्ते दर पर जायकेदार भोजन भी उपलब्ध होगा. उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रमुख आनंद महतो, उपप्रमुख, सांसद प्रतिनिधि संतोष महतो, बीपीएम जेएसएलपीएस कुणाल कुमार, बीपीएम ईपी कृष्णा कुमार, सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: सीएम के आदेश के बाद तिसरी के अंचल अधिकारी असीम बाड़ा निलंबित




