Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज, करीब दर्जन दलों के नेता होंगे कार्यक्रम में शामिल

New  Delhi: राहुल गांधी की बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा का आज विधिवत समापन हो रहा है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में यात्रा का समापन किया जाएगा. राहुल गांधी की यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. 145 दिनों में राहुल करीब 3570 किलोमीटर तक चली. समापन समारोह के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से देश के 21 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है. हालांकि, इनमें कई दलों ने समारोह में शामिल होने से असर्थता जताई है. कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी.

 

इससे पहले राहुल ने 29 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था. उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. यह यात्रा का अंतिम पड़ाव था. मालूम हो को कश्मीर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा को आगे बढ़ाया गया था. बावजूद इसके सुरक्षा में चूक के मामले के तूल पकड़ा. लाल चौक पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.

 

मिल रही जानकारी के मुताबिक बेशक, कांग्रेस की ओर से 21 दलों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन 12 दलों के प्रतिनिधि ही शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), केरल कांग्रेस, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), और शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) श्रीनगर में समारोह में शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button