
Ranchi: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेसिडेंट मेडल फॉर पुलिस का एलान हो गया है. इस साल झारखंड से 22 पुलिसकर्मियों के लिए पदकों का एलान किया गया है, जिसमें 9 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), एक को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) 12 पुलिसकर्मी को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) की घोषणा की गई है. सम्मान पाने वालों में झारखंड में तैनात केंद्रीय बल के कर्मी भी शामिल हैं. चाईबासा एसपी कार्यालय में तैनात एसआई तुफैल खान और सीआरपीएफ के कर्मी दिसंबर 2020 में गुदड़ी इलाके में पीएलएफआई के साथ मुठभेड़ उग्रवादी को मार गिराया था. इस मुठभेड़ में शौर्य और वीरता के लिये सम्मान दिया गया है. वहीं पुलिस पदक सम्मानित डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा को सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक, पुलिस प्रशिक्षण में उतकृष्टता के लिये केद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजे जा चुके है.

दरअसल, राष्ट्रपति के पुलिस मेडल 03 प्रकार के होते हैं. पहला है वीरता के लिए यानि पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री यानि पीएमजी. सभी पुलिस मेडल में पीएमजी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ये शौर्य और वीरता के लिए मिलता है. दूसरा होता है पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंगुईस सर्विस यानि विशिष्टि सेवा के लिए, जिसे पीएमजी यानि प्रेसिडेंट पुलिस मेडल कहा जाता है. तीसरा होता है पुलिस मेडल फॉर मेरोटेरियस सर्विस यानि सराहनीय सेवा के लिए, जिसे पीएम या फिर पुलिस मेडल कहा जाता है.
इन्हें मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी)
एएसपी विपुल पांडेय, एएसपी श्याम कुमार मारवाड़ी, डीएसपी रमेद्र कुमार, एसआई ब्रिज कुमार. सतेद्र कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, शिव कुमार मारवाड़ी, एएसआई अर्जुन कुमार सिंह, शेख रशीद सीटी, राजकुमार कोल सीटी, नवनीत नवल सीटी, अरविंद मिंज हवलदार का नाम शामिल है.
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम)
जगुआर इंस्पेक्टर शंकर कामती, वायरलेस इंस्पेक्टर राजीव कमल, चाईबासा एसपी ऑफिस के एसआई तुफैल खान, रांची में तैनात एसआई गुरुदेव ठाकुर, एसआई सिहराज तमांग, मो अरशद खान, डीआईजी चाईबासा कार्यालय में तैनात एसआई बसंत कुमार पासवान, एएसआई रंजीत कुमार, हवलदार बच्चन सिंह, अमित कुमार, प्रभा केरकेट्टा, संजय कुमार गोराई. सीबीआई की रांची शाखा के एएसपी कौशल किशोर, बीएसएफ हजारीबाग में कार्यरत असिस्टेंट कमांडेंट बलराम कुमार सिंह, इंस्पेक्टर उदय कुमार पांडेय सहित एक अन्य, 190 बटालियन के डिप्टी कमांडेट हंसराज मीणा, 197 बटालियन के डिप्टी कमांडेट प्रदीप पांडेय, इंस्पेक्टर जयनारायण सिंह, कामदेव सिंह, पीर सिह, अनिल कुमार को मेडल देने की घोषणा की गई है.
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम)
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में रांची में तैनात डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा, और सीआरपीएफ में तैनात डीआईजी (मेडिकल) भास्कर राय शामिल हैं.




