
Deoghar: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती देवघऱ द्वारा आयोजित विवेकानंद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला त्रिदेव 11 वर्सेज ओल्ड मोंक के बीच खेला गया. जिसमें त्रिदेव 11 ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री श्री राज पालिवार, शिवांता हॉस्पिटल जसीडीह के निदेशक डॉ गौरव सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव कृष्णधन खवाड़े, पंडा धर्मरक्षणि सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, देवघऱ नगर निगम के वरिय सफाई निरीक्षक अजय कुमार पंडित, हार्डवेयर सैनिटरी पेंट टाइल्स मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश राय, पूर्व वार्ड पार्षद रीता चौरसिया, संजय बाजपेई की उपस्थित थे. मौके पर क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनीष सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं. इसीलिए उनकी जयंती के अवसर पर हम लोगों ने युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से इस नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 6100 नगद इनाम और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 4100 नगद राशि इनाम स्वरूप दिया गया. वहीं मैन ऑफ द सीरीज रहे त्रिदेव 11 के बिट्टू को इनाम स्वरूप साईकल दिया गया. प्रत्येक छक्का मारने पर उद्घोषित राशि खिलाड़ियों एवं कैच लेने पर दर्शकों को प्रदान की गई. उन्होंने सबके सहयोग हेतु खासकर देवघऱ नगर निगम के सफाई विभाग का आभार व्यक्त किया. पूर्व मंत्री राज पलिवार ने कहा कि वर्तमान दौर में भारत की सभ्यता और संस्कृति का उदय हो रहा है. क्रीड़ा भारती खेल क्षेत्र का उदय करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. इसी उद्देश्य के साथ चित्तोलोढिया के इस मैदान में क्रीड़ा भारती ने इस दस दिवसीय क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया है. इसके लिए पूरी आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं. विजेता टीम को बहुत-बहुत बधाई दी. जबकि उपविजेता टीम को बस इतना ही कहूंगा आप मेहनत करो दोबारा खेलो और विजेता जरूर बनोगे. शिवांता हॉस्पिटल जसीडीह के निदेशक डॉ गौरव सिंह ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य एवं अच्छी समझ जीवन के दो सर्वोत्तम वरदान हैं. इन दोनों की प्राप्ति के लिए जीवन में खिलाड़ी की भावना से खेल खेलना आवश्यक है. ऐसे आयोजन हेतु क्रीड़ा भारती का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद. क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा कि इतना भव्य आयोजन आप सभी के सहयोग से ही संभव हो पाता है. मैं आप लोगों को आशा नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले वर्षों में भी क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में इससे भी बड़े-बड़े आयोजन निरंतर करती रहेगी. जिसमें आप सभी की उपस्थिति एवं सहयोग प्रार्थनीय रहेगी. कार्यक्रम में मंच संचालन जिला सह मंत्री मयंक राय ने किया. आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा भारती देवघर के जिला अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव जिला, संरक्षक सोमेश दत्त मिश्रा, संजय बरनवाल, जिला मंत्री मनीष सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, जिला सह मंत्री कुमार गौरव, मयंक राय, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, कार्यक्रम संयोजक ऋतुराज झा, कार्यकारिणी सदस्य बंशीधर दुबे, प्रशांत कुमार, दरोगा मंडल, लालू मंडल, कुंदन मंडल, राहुल सिंह, कामेश्वर ठाकुर, लखन मंडल, प्रमोद कुमार, अनूप पांडेय, सुभाष कुमार राणा, कामदेव मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थिति थे.
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय विद्यालय ने मनाया पराक्रम दिवस, विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन




