Chatra

चतरा में पुलिस का फरमान, डीजे पर अश्लील गाना बजाना पड़ेगा महंगा, असमाजिक तत्वों की होगी विशेष निगरानी

CHATRA: सदर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की. मौके जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने प्रबुद्धजनों से सरस्वती पूजा आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने पूजा समितियों से सदस्यों के नाम, पता व मोबाईल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: चतरा में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चतरा कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

एसडीपीओ ने कहा कि रात्रि दस बजे के बाद से डीजे साउंड बंद रखें. ताकि किसी को कोई परेशानी न हो. इतना ही नहीं 27 जनवरी को संध्या छह बजे तक विभिन्न तालाबों व जलाशयों में प्रतिमा का विसर्जन हरहाल में करने का निर्देश दिया. बैठक में मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील व भड़काऊ गाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया.मौके पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी पूजा के दौरान शराब के नशे में धुत होकर असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने के किए जाने वाले प्रयासों पर लगाम लगाने के साथ-साथ शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराने को लेकर अपराधी व असमाजिक तत्व के लोगों की सख्त निगरानी समेंत कई सुझाव दिये. जिस पर पुलिस प्रशासन ने अमल करने की बात कही. मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि साबिर हुसैन, पंकज दुबे सहित वार्ड पार्षद, पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि व शहर के बुद्धिजीवी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button