
Chakradharpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व के अवसर पर झींकपानी प्रखंड के चांदीपी गांव के गोप टोला में विधायक दीपक बिरुवा के सौजन्य से जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया. विधायक दीपक बिरुवा समेत प्रखंड प्रमुख प्रदीप तामसोय, जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली ने संयुक्त रूप से ने वृद्ध वृद्धाओं के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर ग्रामीण मुंडा गणपति तामसोय, गांव के पुजारी हितेंद्र गोप, नारायण पूर्ति, वीर सिंह गोप, डाकुवा प्रेमलाल गोप को भी कंबल और धोती-कुर्ता देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन झामुमो नेता मेघनाथ गोप ने किया. इस मौके पर गुरुचरण मुंडा, सुरेश मुंडा, मानसिंह गोप, सोमनाथ कुकंल, मंत्री बारी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.




