
Nepal Aeroplane Crash: नेपाल विमान हादसे में अबतक 16 लोगों का शव बरामद किया गया है. पोखरा के समीप हुए विमान हादसे की खबर पाकर तुरंत ही रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना किया गया. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. रेस्क्यू टीम ने विमान हादसे वाली जगह से अब तक 16 शव बरामद किए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक यति एयरलाइंस के विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. 72 सीटर इस ATR-72 विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि एक पर्वतीय क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया.
नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया है कि विमान में 68 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा खराब मौसम के कारण हुआ.




