
Ranchi: रांची पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से तीन हथियार भी बरामद किया गया है. बेड़ो डीएसपी के नेतृत्व में एसएसपी की स्पेशल टीम और बेड़ो थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार का कोई खुलासा करने से इंकार कर रहे हैं हालांति आशंका जताई जा रही है कि तीनों नक्सली संगठन सुप्रीमो दिनेश गोप के करीबी हैं और राजधानी के बाहरी इलाकों में काम करने वाले ठेकेदारों और बड़े व्यवसायियों से लेवी वसूलने की कोशिश में थे.
इसे भी पढ़ें: 10 हजार रुपये व्यवस्था करके पहुंचाओ, अभी मैं इश्तेहार चिपका के जा रही हूं पैसा नही पहुंचाओगे तो घर तोड़ देंगे




