NEWSWING
Khunti, 10 December : खूंटी थाना क्षेत्र के गुटजोरा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया. अपराधियों ने यहां तीन ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं घटनास्थल पर मौजूद थाना प्रभारी घटना के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. बता दें कि जलायी गयी सभी गाड़ियां बालू व्यवसायी संचू महतो की है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




