
Sahibganj: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र से एक हिंदू युवक को कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा जबरन प्रतिबंधित गौ मांस खिलाने और शराब पिलाने का मामला सामने आया है. गौ मांस नहीं खाने पर पांच मुस्लिम युवकों द्वारा दलित युवक के साथ मारपीट भी की गई. मामला सामने आने पर राधानगर थाना क्षेत्र के तलबन्ना तीनघरिया निवासी चंदन रविदास ने राधानगर थाना में इस मामले में लिखित शिकायत करते हुए मिथुन शेख व चार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. चंदन रविदास ने बताया कि 31 दिसंबर की रात अपने साथियों के साथ रात्रि 11 बजे उधवा बाजार पाकीजा मोड़ में किसी दुकान पर बातचीत कर रहा था. इस दौरान ही टावर के पास पहले से मौजूद पांच मुस्लिम युवक, जो गौ मांस खा रहे थे और शराब पी रहे थे. उन्होंने मुझे देखकर अपने पास बुलाया और गौ मांस खाने और शराब पीने का ज़िद की. इसका विरोध करने पर सभी लोगों ने जमकर पिटाई की.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के दो जिलों में जबरन बीफ खिलाने को लेकर विवाद, जांच शुरू
इस मामले में पुलिस का मानना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले में गौ मांस खिलाने और शराब पीने की जांच की जा रही है जिसके बादही मामले के सही कारणों के विषय में कुछ कहा जा सकता है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं.

ऊधवा के राधानगर थाना क्षेत्र में जबरन गौ मांस खिलाने के मामले में राजमहल विधायक अनंत ओझा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज के कुछ क्षेत्रों में इस प्रकार के तत्व काफी सक्रिय हो गए हैं. झारखंड पुलिस और साहिबगंज पुलिस इस पर लगाम लगाने में सक्षम नहीं हैं और हमने मुख्यमंत्री से भी इसपर आग्रह किया है लेकिन वोट बैंक की राजनीति में सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी हुई हैं. बहरहाल फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है तो वही राजनीति भी गरमाने लगी है.




