NEWS WING
LATEHAR, 10 AUGUST : लातेहार के बालूमाथ-चंदवा रोड में चितरपुर गांव के पास बुधवार की रात हाईवा की चपेट में अाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने हाईवा को फूंक दिया. घटना की जानकारी मिलने वहां पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया. भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया. जिसमें चंदवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश्वर पांडेय, एएसअाइ डी राम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
अाम्रपाली से कोयला लेकर अा रहा था हाईवा
जानकारी के मुताबिक चतरा के टंडवा स्थित सीसीएल की अाम्रपाली कोल परियोजना से हाईवा ट्रक चंदवा टोरी रेलवे साइडिंग जा रहा था. इसी बीच चितरपुर गांव के पास सामने से अा रही बाईक हाईवा की चपेट में अा गया. बाईक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक मिथलेश यादव उर्फ मिठु यादव बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ गांव के रुपलाल यादव का बेटा था.
सड़क जाम कर दिया
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनोंं के साथ मिल कर ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया. अाक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवा में अाग लगा दी. ग्रामीणों द्वारा कोयला लेकर वहां से गुजर रहे दूसरे हाईवा को भी जलाने का प्रयास किया जाने लगा. तब तक बालूमाथ व चंदवा थाना की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की. तब पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोंक-झोंक होने लगी. ग्रामीमों ने पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया. जिसके बाद स्थिति पर नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी.




