Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

New Delhi: बहुचर्चित नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा. केंद्र सरकार के नोटबंदी को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग 58 याचिका दाखिल हुई थी. मालूम हो कि वर्ष 2016 में मोदी सरकार ने 1000 और 500 रुपये के नोट बंद करने का फैसला लिया था. जस्टिस एसए नजीर की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ इस पर फैसला सुना सकती है. जस्टिस नजीर 4 जनवरी को रिटायर होंगे.

 

इससे पहले केंद्र सरकार ने 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी पर हलफनामा दायर किया था. इसमें कहा गया था कि 500 और 1000 के नोटों की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. इसे ध्यान में ऱखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया था. नोटबंदी से जाली करंसी, टेरर फंडिंग, काले धन और कर चोरी जैसी समस्याओं से निपटने की प्लानिंग का हिस्सा और असरदार तरीका था. यह इकोनॉमिक पॉलिसीज में बदलाव से जुड़ी सीरीज का सबसे बड़ा कदम था. केंद्र ने अपने जवाब में यह भी कहा कि नोटबंदी से नकली नोटों में कमी, डिजिटल लेन-देन में बढ़ोत्तरी, बेहिसाब आय का पता लगाने जैसे कई लाभ हुए हैं.

Related Articles

Back to top button