
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रैली में तीन लोगों की मौत और कई घायल हो गए हैं.गुंटूर जिले के एसपी आरिफ हफीज ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि रविवार शाम चंद्रन्ना संक्रांति कनुका कार्यक्रम में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. ये हादसा कार्यक्रम में कपड़े बांटने के दौरान मची भगदड़ की वजह से हुआ है. तीन दिन पहले, 28 दिसंबर की रात, नेल्लोर जिले में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में हाथापाई हुई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी.
Andhra Pradesh | Three people died and several were injured during a public meeting held by TDP leader N Chandrababu Naidu in Guntur district: Arif Hafeez, SP Guntur
8 people died recently in a stampede in Nellore during a public meeting by N Chandrababu Naidu. pic.twitter.com/9N1aU1gcjd
— ANI (@ANI) January 1, 2023




