
Chaibasa : नगर पर्षद के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सह समाजसेवी स्वर्गीय सीताराम रूंगटा की जयंती के पूर्व संध्या पर जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा सोमवार को 200 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल का वितरण एस,आर, रूगंटा ग्रुप के सीनियर जीएम समीर कुमार पाठक, अंतरराष्ट्रीय कराटे मास्टर डॉक्टर सईद आलम, मुस्कान महिला समिति के सचिव शमीमा खानम और रीना डांगिल ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अतिथियों ने मोमिन कॉन्फ्रेंस की सराहना की। इस अवसर पर कान्फ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी ने कहा कि रूंगटा परिवार के द्वारा हमेशा किसी न किसी तरह से हर समुदाय के लोगों को सहयोग पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों को ठंड से थोड़ा राहत पहुंचाने के उद्देश्य कंबल का वितरण किया गया है. उन्होंने कहा कि लगातार 11 सालों से कंबल वितरण करने का सिलसिला चल रहा है।उन्होंने रूंगटा परिवार को तहे दिल से कंबल उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी और शुक्रिया अदा की है. इस अवसर पर रूंगटा ग्रुप के किशुन ठाकुर, मोहम्मद सलीम, मो,अली किले, मोहम्मद शाहनवाज ,असलम मंसूरी, मोहम्मद काशीमुददीन, मोहम्मद इरशाद ,मोहम्मद अफाज, नवाजिश इलाही गोविंद साल समेत कान्फ्रेंस के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.




