
Ranchi : झारखंड में मनरेगा योजना से निर्माण किए गये डोभा का श्वेत पत्र जारी किया जायेगा. राज्य सरकार के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास विभाग इस आशय का प्रस्ताव तैयार किया है. इस श्वेत पत्र को उच्चस्तरीय अनुमोदन के लिए भी रखा गया है. जिसमें यह निर्देश दिया गया कि इसका एनालिसिस पहले करा दिया जाये. विभाग ने इसके बाद नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट से एनालिसिस कराने के लिए भेजा है. अधिकारियों के अनुसार इसकी पूरी रिपोर्ट इसी माह दिसंबर 2022 के अंत तक आ जा जायेगी. इसके बाद राज्य सरकार की अनुमति के बाद जारी किया जायेगा. पहले चरण में एक लाख से अधिक डोभा निर्माण पर काम हुआ था. इन डोभा से झारखंड में क्या लाभ हुआ और पटवन के लिए कितनी पानी मुहैया हुई इसकी पूरी जानकारी होगी. लाभुकों के नाम, स्थल इत्यादि की भी विस्तृत जानकारी दी जायेगी. राज्य सरकार डोभा निर्माण पर अपनी उपलब्धि बताएगी.
इसे भई पढ़ें: रांची : सिल्ली में सड़क हादसा, दो की मौत, 5 घायल




