
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन की तिथि में बदलाव किया गया है. पूर्व में 15 दिसंबर तक आवेदन करने की समय सीमा तय कि गई थी पर इसे बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दिया गया है. अब आवेदनकर्ता 21 दिसंबर तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन कर सकते है. गुरुवार को वैसे तमाम अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पूर्व से तय तिथि यानी 15 दिसंबर को शिक्षा विभाग कार्यालय मे पहुँच गए पर वहां नये तिथि की नोटिस देखकर सभी उदास हो गए, अभिभावकों के अनुसार तय तिथि मे दस्तावेज जमा करने हेतु वे विभाग कार्यालय मे पहुंचे थे, और इस कार्य को पूरा करने हेतु ड्यूटी से छुट्टी भी सभी ने ली थी, जिस कारण परेशानियों का सामना सभी को करना पड़ा.




