GarhwaJharkhandRanchi

गढ़वा से अपहृत नाबालिग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बरामद, आरोपी अली राजा गिरफ्तार

Ranchi: बीते माह 26 नवंबर को रंका थाना क्षेत्र के पुरेगड़ा से अपहृत नाबालिग को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से बरामद कर लिया गया है. वही रंका थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी आरोपी अली राजा पिता मजीद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिक के परिजनों ने मामले को लेकर 27 नवंबर को रंका थाना में आरोपी अली राजा, पिता मजीद अंसारी, आरोपी की मां और बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि पीड़िता की नाबालिग बेटी को आरोपी अली राजा द्वारा अपने माता पिता और बहन के सहयोग से घर से अपहरण कर लिया गया. घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता की मां रंका बाजार से घर लौट रहे थे, तभी सास ससुर द्वारा घटना की जानकारी दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा एसपी अंजनी झा के निर्देश पर एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद पुलिस आरोपी को बलरामपुर से गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया. छापेमारी टीम में एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, एसआई श्रवण कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष बनी रंजीता हेंब्रम,राहुल कुमार महासचिव

Related Articles

Back to top button