Crime NewsGiridih

गिरिडीह में फाइनेंसकर्मी से लूटपाट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार 

Giridih: फाइनेंस कर्मी जीतन साहा से पिस्टल का भय दिखाकर लूटने वाले दो अपराधियो को गिरिडीह के बेंगाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से लूट में इस्तेमाल किए गए एक बाइक समेत तीन मोबाइल भी बरामद करने में सफलता पाई. गिरफ्तार अपराधियो में जमुआ थाना के प्रचिडीह गांव निवासी दीपक वर्मा और जमुई के चकाई थाना इलाके के काशजोर गांव निवासी प्रवीण वर्मा शामिल है. हालांकि लूट की घटना में शामिल दो और अपराधी शामिल थे, जिसमे चौथा अपराधी अब भी फरार है तो तीसरा अपराधी संदीप वर्मा को जमुआ पुलिस पहले ही पोस्को एक्ट में जेल भेज चुकी है. बेंगाबाद थाना पुलिस को मिले सफलता के बाद दूसरे दिन रविवार को सदर एसडीपीओ अनिल सिंह और थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देवरी के चतरो के फाइनेंस कंपनी के कर्मी जीतन साहा चकाई थाना इलाके से पैसा रिकवर कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान दो बाइक में सवार चार अपराधियो ने जीतन साहा को बेगांबाद थाना इलाके के खोखोकार के समीप छब्बीस हजार नगद के साथ कर्मी के पास रखे मोबाइल, सोने का लॉकेट और चांदी का ब्रासलेट लूट कर फरार हो गए थे. इस दौरान भुक्तभोगी कर्मी ने जमुई के चकाई और गिरिडीह के बेगांबाद थाना पुलिस को घटना की जानकारी दिया था लेकिन मामला बेगांबाद थाना का सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू किया और तीन अपराधियो को दबोचने में सफल रहीं.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में पांच करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़क का सदर विधायक ने किया शिलान्यास

Related Articles

Back to top button