ChaibasaCrime NewsJharkhand

Chakradharpur : ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक को मौत

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर चिरिया मुख्य मार्ग के नंदपुर चौक के समीप एक ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई. मृतक बबलु हेंब्रम (25) मनोहरपुर प्रखंड के गंगदा पंचायत अंतर्गत रोवाम गाँव का रहने वाला है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बबलु हेंब्रम मनोहरपुर के नंदपुर स्थित जोगी गोप के फ़्लाइस ब्रिक्स फैक्टरी में मशीन चलाने का काम करता था. शुक्रवार सुबह बबलू बायक संख्या जेएच-06डी,4606 से लेबर लाने के लिए डिंबुली गाँव की ओर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के चपेट में आने से बायक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का सूचना मिलने के बाद उसे 108 एंबुलेंस के मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहाँ स्थानीय चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मनोहरपुर पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया हैं. इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच ट्रक जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Related Articles

Back to top button