
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में रविवार को नगर कीर्तन को लेकर चल रहे बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. इसको लेकर सोमवार को एक पक्ष से गुरमुख सिंह मुखे ने अपना प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा. वही दूसरी ओर भगवान सिंह ने भी मानगो गुरुद्वारा परिसर में एक प्रेस वार्ता बुलाई. मानगो गुरुदवारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान भगवान सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रविवार को गुरमुख सिंह मुखे बैठक कर नगर कीर्तन अपनी अगुवाई में निकलवाना चाहता है जो वो किसी भी हालत में नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि अकाली दल इस नगर कीर्तन को निकले. मुखे उनकी कमिटी के सदस्य नही है और ना ही सीजीपीसी के सदस्य है. उन्होने कहा की तख्त श्री पटना सहिब के पंज सिंहबान सहिब को गुमराह कर पांच सदस्यी संचालन समिति को 20 अक्टुबर तक के लिये भंग कराया गया है.पहले तो तख्त के तत्कालीन जत्थेदार रंजीत सिंह गोहर ने मुखे को पद से बर्खास्त कर दिया था उनके निर्णय को यह कहते हुये मानने से इकांर कर दिया था की जत्थेदार नहीं मानते है अब क्यों मानने लगा. 20 अक्टुबर को मुखे व झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान गुरुचरण सिंह बिल्ला पर की गयी फायरिंग की घटना के मामले में सुनवायी होनी है.जिसके फैसले के बादनिर्णय लेगें जबतक मुखे प्रधान है सीजीपीसी किसी तरह की बैठक में शामिल नहीं होगें. उसके साथ ही मुखे का विरोध किया जायेगा.




