JharkhandLead NewsRanchi

आईटी की संसदीय समिति की बैठक में संजय सेठ ने की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पक्षीय कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

Ranchi: आज नई दिल्ली में सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग से संबंधित संसदीय समिति की बैठक संपन्न हुई. इसमें प्रमुख रूप से रांची के सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे. सांसद ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर अश्लीलता परोसी जाती है. कई बार ऐसी सामग्री दिखाई जाती है, जिसे लोग परिवार के साथ बैठकर नहीं देख सकते हैं। इतना ही नहीं, इन सामग्रियों का प्रभाव परिवार और समाज पर अब नकारात्मक रूप से देखने को मिल रहा है. इसका परिणाम यह हो रहा है कि समाज में विद्वेष फैल रहा है. परिवार भी बिखर रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कई काम किए जा रहे हैं। विशेष रुप से हिंदू देवी देवताओं, हिंदू धर्म से जुड़ी कथाओं को इस तरीके से फूहड़ता के साथ पेश किया जाता है कि लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं.

सांसद ने समिति के समक्ष बात रखी कि ऐसी चीजों पर रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसे निर्माताओं को यह निर्देश देना चाहिए कि ऐसे सामग्री नहीं परोसी जाए, जिससे लोगों की धार्मिक भावना आहत हो. संजय सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर भी चर्चा की. कहा कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म अपने विचारों को रखने के प्लेटफार्म होते हैं, इसलिए संबंधित कंपनियों को भी इस विषय पर दिशा निर्देश जारी किया जाना चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पक्षीय कार्रवाई नहीं हो. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सिर्फ प्लेटफॉर्म है, इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए. बैठक के बाद सांसद ने कहा कि आईटी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई. विश्वास है कि इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें: Congress President Polls 2022: नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न,19 को तय होगा कि खड़गे जीतेंगे या थरूर

Related Articles

Back to top button