JharkhandJharkhand StoryRanchiTop Story

“आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम, सीएम हेमंत सोरेन ने व्यापक प्रचार-प्रसार का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री का आदेश: आम जनों की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो

Ranchi: 12 अक्तूबर से आरंभ हो रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के प्रथम चरण के कार्यक्रम का व्यापक प्रचार किया जा रहा है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का प्रचार प्रसार राज्य भर में किया जा रहा है. विभिन्न पंचायतों में जागरुकता रथ, माइकिंग, पम्पलेट वितरण, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोग जागरूक हो रहें हैं. मालूम हो कि 12 अक्टूबर को गिरिडीह से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह से भव्य शुभारंभ करेंगे.

इसे भी पढ़ें: मनरेगा, ग्रामीण विकास, जेएसएलपीएस और पीएम आवास (ग्रामीण ) से संबंधित योजनों की समीक्षा बैठक

नुक्कड़ नाटक का प्रभाव सबसे अधिक

कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु राज्य सरकार नुक्कड़ नाटक का सहारा ले रही है. लोगों को उनकी ही भाषा में कार्यक्रम और उससे होने वाले लाभ की जानकारी मिल रही है.साथ ही, विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट लोगों के बीच वितरित किए जा रहें हैं. लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है. कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित कर आम जनों की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने सभी जिला के उपायुक्त को दिया है. सरकार ने सरल एवं सहज रूप से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उससे लाभान्वित करना लक्ष्य तय किया है. पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ ऑन द स्पॉट मिले यह सरकार की प्राथमिकता है.

Related Articles

Back to top button