
Ranchi : पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में बुधवार को एनआइए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में विनय कुमार जालान की गवाही दर्ज करायी गयी. वहीं, मामले में बचाव पक्ष की ओर से जिरह पूरी हो गयी. अब तक इस मामले में 41 गवाहों को प्रस्तुत किया जा चुका है. अभी इस मामले में एनआइए की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किया जा रहा है. गुरुवार को भी साक्ष्य प्रस्तुत किया जायेगा.
क्या है मामला
देश में नोटबंदी के बाद झारखंड में बेड़ो पुलिस ने दिनेश गोप के 25.38 लाख रुपये बरामद किये थे. इस मामले में बेड़ो थाना में 10 नवंबर 2016 को कांड संख्या 67/2016 दर्ज की गयी थी. 19 जनवरी 2018 को इस केस को एनआइए ने टेकओवर किया और आरसी 2/2018 दर्ज किया था. बता दें कि इस मामले में दिनेश गोप, उसकी दोनों पत्नी हीरा देवी, शकुंतला कुमारी समेत अन्य आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा संकेत



