Lead NewsNEWSRanchi

ब्रदर्स एकेडमीः सफल विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ साझा किये

Ranchi:  अपनी विशिष्ट कार्यशैली और अथक परिश्रम से ब्रदर्स एकेडमी लगातार अपनी उपलब्धियों को समेटते जा रहा है. ब्रदर्स एकेडमी ने विगत 10 वर्षों से राँची शहर में IIT-JEE (Main/Advanced ) और NEET के परिणामों में नए मानक गढ़ कर शहर को प्रतिष्ठित किया है. “IIT Advance & NEET Achievers-2022” कार्यक्रम के तहत संस्थान की सफलता को सेमिनार के माध्यम से ब्रदर्स एकेडमी के सफल छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये. सेमिनार में IIT JEE advanced 2022 के टॉपर तनीश अग्रवाल (All India Rank- 57), INDIAN STASTICAL INSTITUTE 2022.के टॉपर युवराज दत्ता (All India Rank-50(Jharkhand Topper), NEET टॉपर सबा आफरीन(स्कोर 648/720 ) उपस्थित थे. इन सफल छात्रों की आंख में सपनों की अनंत उड़ान के साथ सफलता की मुस्कान साफ़ दिख रही थी. इन सफल छात्रों ने 1000 से अधिक छात्रों के समूह को IIT JEE व NEET की प्रवेश परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र दिये.

क्या कहा विद्यार्थियों ने

तनीश अग्रवाल ने अपने आगामी वर्ष के IIT JEE के अभ्यर्थियों को विषय के Fundamental concept को अच्छी तरह से समझने की सलाह के साथ प्रतिदिन कम से कम 6-7 घंटे के स्वाध्याय के रूटीन के बारे में बताया साथ ही उन्होने कहा कि परीक्षा के दिनों में कम से कम 12-14 घंटे का अभ्यास उन्होंने किया. तनीश अग्रवाल ने ये भी कहा कि विगत दो वर्षों में उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप्प जैसे सोशल मीडिया व टीवी को पूरी तरह त्याग दिया था.
तनीश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षकों द्वारा सुझाए मार्ग पर सघन स्वाध्याय ही लक्ष्य पाने का एकमात्र सरल और सुगम सूत्र है. सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता अपने माता-पिता और गुरूजनों को समर्पित करते हुए कहा कि IIT व NEET में दाख़िले के सपने को मूर्त रूप देने में ब्रदर्स ऐकेडमी के शिक्षकों की अग्रणी भूमिका रही. इन्होंने कहा कि संस्थान का अनुशासित शैक्षणिक वातावरण हमें अपने लक्ष्य के प्रति सदैव प्रेरित करता रहा और शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा ने हमें हमारे सपनों तक पहुंचा ही दिया.

सफलता की कहानियां भावी पीढ़ी को प्रोत्साहित करती हैः पारस

सेमीनार में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें इन सफल छात्रों ने आगामी वर्ष के IIT JEE व NEET के अभ्यर्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर बहुत सटीक और परिपक्व अंदाज में दिये. सेमिनार में मौजूद छात्रों ने बताया कि सफल छात्रों के अनुभव से उन्हें बहुत प्रेरणा मिली और सकारात्मक दिशा दिखी है. प्रतिभागियों ने इस सेमिनार को बहुत सफल और प्रासंगिक बताया. संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, शुभेंदु शेखर और प्रेम प्रसून ने तमाम सफल छात्रो को उनकी सफलता पर बधाई दी और अगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं. संस्थान के निदेशक पारस कुमार अग्रवाल ने कहा कि सफलता की कहानियां समाज में भावी पीढ़ी को सफलता की ओर प्रेरित करती हैं.

Related Articles

Back to top button