JharkhandSahibganj

मॉडल कॉलेज राजमहल में मनाया गया हिंदी दिवस

Sahibganj: हिंदी दिवस 14 सितंबर के अवसर पर मॉडल कॉलेज राजमहल में प्राचार्य डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह के अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया. इसके मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षक कैलाश बिहारी झा उपस्थित थे. जिन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर विचार प्रकट करते हुए अपने संबोधन में बताया कि हमें हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि हिंदी भाषा के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है. प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमारे प्राचीन इतिहास तथा स्वतंत्रता संग्राम में भी हिंदी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान रहा क्योंकि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या वाला देश है, जिस कारण से यहां पर विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती है तथा हिंदी भाषा ने समस्त भारतवासियों को एक साथ जोड़ने का कार्य किया है. साथ ही साथ एनएसएस इकाई-4 के स्वयंसेवक खुशीलाल पंडित ने हिंदी भाषा के ऊपर लिखी गई स्वरचित कविता का पाठ किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन कर रहे प्रवीर सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

साथ ही साथ इस कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा भेट करके पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया एवं कार्यक्रम के अंत में उनके द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया, एवं राष्ट्रगान के साथ इस कार्यक्रम की समाप्ति की गई.

इस कार्यक्रम में पूर्व हिंदी शिक्षक कैलाश बिहारी झा, प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया मेरी लीना टूडू, प्रवीर कुमार, मोहन कुमार, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं मिथुन पांडे, अजय कुमार सोनी एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं मे तनवीर राजा, इदरीश चिश्ती, सोनू घोष,विक्टर,अशरफ, मो सब्बीर एवं एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में नीतू कुमारी, पूजा कुमारी एवं खुशीलाल पंडित मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पूजा सिंघल सहित तीन की न्यायिक हिरासत 28 सितंबर तक बढ़ी

Related Articles

Back to top button