
Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की नयी कार्यकारिणी के लिये रविवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया है. इससे पहले शनिवार को भी आमसभा के बाद मतदान हुआ था. शनिवार 610 मत पड़े थे. चैंबर के कुल 3570 सदस्य मतदान में हिस्सा लेंगे. जाहिर है शनिवार को 610 सदस्यों ने ही मतदान किया है, इसलिए आज बड़ी संख्या मतदान की उम्मीद की जा रही है. मतदान के प्रति सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है. मतदान के बाद आज ही देर शाम परिणाम की घोषणा भी की जानी है. चैंबर कार्यकारिणी में कुल 21 सदस्य चयनित होंगे.
तीन टीम है: इस बार चुनाव में मुख्य तीन टीमें है. जिसमें राहुल मारू की टीम, किशोर मंत्री और अनीस सिंह व धीरज ग्रोवर की टीम है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब तीन टीमें चुनाव मैदान में है.
चुनाव की प्रक्रिया: चुनाव का आयोजन चौंबर भवन में किया गया है. इस बार चुनाव क्रमांक के अनुसार नहीं हो रहा है. जो सदस्य जब मतदान करना चाहेंगे, वो तब अपना वोट देंगे. बैलेट और कंप्यूटर दोनों माध्यमों से सदस्य मतदान कर रहे हैं. सभी सदस्यों को कुल 21 वोट डालने है. इससे कम या अधिक वोट स्वीकार्य नहीं होगा. जानकारी हो कि चौंबर कार्यकारिणी में 21 सदस्यों को कार्यभार दिया जायेगा.
57 सदस्यों के बीच मुकाबला: पूर्व में कार्यकारिणी चुनाव के लिये कुल 62 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया था. नाम वापसी के बाद अब कार्यकारिणी चुनाव के लिए 57 सदस्य बचे है. 6 प्रमंडलों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चयन के लिए चुनाव होना है. पांच प्रमंडलों में एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण उन प्रमंडल में क्षेत्रीय उपाध्यक्षों का निर्विरोध चयन किया गया है. केवल संथाल परगना प्रमंडल के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जायेगी.




