
Ramgarh : रामगढ़ जिले में हरिहरपुर नलकारी नदी व डेम से सटे एक व्यक्ति का डेड बॉडी तैरते हुए मिला है. ग्रामीणों द्वारा बासल व पतरातू थाना को सूचना दे दी गई है. जिसके बाद शव को निकालने का तैयारी की जा रही है. डेड बॉडी किसकी है कहां से आई है इसका कोई पता नहीं चल पाया है. फिलहाल लोग कयास लगा रहे हैं कि 14 दिन पूर्व नलकारी नदी में पांच लोग पानी के तेज बहाव की चपेटे में आ गए थे. तब एनडीआरएफ की टीम ने चार लोगों का शव बरामद किया था. विवेक कुमार का शव नहीं मिल पाया था. विवेक कुमार का शव होने की आशंका जताई जा रही है. विवेक के परिजनो को भी सूचना दे दी गई है.




