ChaibasaDeogharDhanbadDumkaGoddaGumlaJamshedpurJamtaraJharkhandRanchi

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन ज‍िलों में कुछ देर में होगी जोरों की बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने क‍िया ALERT

Jamshedpur: झारखंड में हर पल बदलते स‍ियासी रंग और तप‍िश के बीच मौसम भी अपना रंग बदलने को बेताब है. राजनीत‍िक तप‍िश के समानांतर मौसम बूंदों की थपकी से लोगों को राहत देगा. बार‍िश होने ही वाली है. मौसम वि‍भाग ने तात्‍कालि‍क मौसम चेतावनी में बताया है क‍ि झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, रांची, सरायकेला-खरसावां एवं पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम ज‍िले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में ज‍िले के कुछ स्‍थानों पर तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी. इस मौसम को देखते हुए व‍िभाग ने लोगों से आग्रह क‍िया है क‍ि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. ब‍िजली के खंभों से दूर रहें. क‍िसानों से खासतौर से आग्रह है क‍ि वे अपने खोतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्‍य होने की प्रतीक्षा करें.

 

ये भी पढ़ें- Chakradharpur CRPF Suicide : खुद की कनपटी पर एके-47 रखी और ट्रि‍गर दबा दी, जान‍िए फिर क्या हुआ सीआरपीएफ जवान का

Related Articles

Back to top button