
Ranchi: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार में शुक्रवार सुबह एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. मृतक युवक का नाम दीपू साहू है और वह सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. बताया जाता है कि दीपू साहू अपने दोस्तों के साथ सो रहा था, उसी बीच सुबह उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि दीपू साहू की हत्या कर आरोपी हिंदपीढ़ी के रास्ते भाग गया है फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: रांची: राष्ट्रपति से मिली डॉ आशा लकड़ा, किसानों के हालात पर चर्चा




