ChaibasaGoddaHazaribaghJamshedpurJharkhand

Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन ज‍िलों में कुछ देर में होगी जोरों की बार‍िश, मौसम व‍िभाग ने क‍िया अलर्ट

Jamshedpur: मौसम वि‍भाग ने तात्‍कालि‍क मौसम चेतावनी में बताया है क‍ि झारखंड के सरायकेला-खरसावां, गोड्डा एवं हजारीबाग ज‍िले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ में ज‍िले के कुछ स्‍थानों पर 30 से 40 कि‍लोमीटर प्रत‍िघंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी. इस मौसम को देखते हुए व‍िभाग ने लोगों से आग्रह क‍िया है क‍ि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षि‍त स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे नहीं रहे. ब‍िजली के खंभों से दूर रहें. क‍िसानों से खासतौर से आग्रह है क‍ि वे अपने खोतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्‍य होने की प्रतीक्षा करें.

 

ये भी पढ़ें- Chaibasa: चक्रधरपुर अनुमंडल अस्‍पताल का एक कर्मचारी ले रहा दोहरा लाभ, व‍िधायक दीपक ब‍िरूआ ने की डीसी से श‍िकायत

Related Articles

Back to top button