ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa : नालसा की 37 कैदियों को राहत देने की कोर्ट को अनुशंसा, अब तक 15 हुए जेल रिहा

Chaibasa : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली (नालसा) का विशेष अभियान रिलीज यूटीआरसी@75 चलाया जा रहा है. बीते 16 जुलाई से शुरु यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा. इसके तहत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम जिला विधिक प्राधिकार की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला कर रहे थे. बैठक के बाद प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत होने वाले चार बैठकों में से दो बैठकें हो चुकी है. इसमें जिला न्यायपालिका के अलग अलग न्यायालयों से नालसा की ओर से निर्देशित 16 श्रेणियों से पहली बैठक में 24 और दूसरी बैठक में 13 कैदियों को जेल से रिहाई के लिए उपयुक्त पाया गया. इन 37 कैदियों का चयन कर उन्हें उनके मामले में राहत देने की अनुशंसा संबंधित न्यायालय को किया गया. इसमें 15 कैदियों को रिहा किया गया है. बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम विश्वनाथ शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े-Chakradharpur : झारखंड हाईकोर्ट के न्‍यायाधीश प्रदीप कुमार ने एसडीजेएम कोर्ट भवन का किया निरीक्षण, बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Related Articles

Back to top button