
Ranchi : डेंगू, चिकनगुनिया और बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए रांची नगर निगम क्षेत्र में रोकथाम के लिए सभी वार्डों में अभियान चलाया गया. इस दौरान लार्विसाइडल का छिड़काव किया गया. वहीं निगम की टीम ने सघन अभियान चलाते हुए सभी वार्डों में डोर-टू-डोर घूम कर लोगों को डेंगू चिकनगुनिया के बारे जागरूक किया. इसके अलावा टीम के द्वारा डोर-टू-डोर सर्विलांस का कार्य भी किया गया. जहां पुराने टायर, बर्तन, व्यवहार में नहीं आनेवाली वस्तु, गमला इत्यादि में पानी के जमाव की जांच की और हटाने की अपील की.
साथ ही लोगों को बताया गया कि किसी भी हाल में कहीं भी जलजमाव ना होने दें. इससे मच्छरों के पनपने का खतरा अधिक होगा.




