Uncategorized

महाराष्ट्र: ट्रक पलटने से 10 मजदूरों की मौत, 20 घायल

News Wing

Sangli, 21 October: महाराष्ट्र के सांगली में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार 10 मजदूरों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस के अनुसार पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले में तासगांव शहर के समीप आज सुबह दृश्यता कम होने के चलते ट्रक एक खतरनाक मोड़ पर पलट गया.

सोलापुर जा रहा था ट्रक

पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. ट्रक सतारा जिले के कराड से सोलापुर जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button