Uncategorized

स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से किशोरों को हो सकती है नींद की समस्या

News Wing

Los Angeles, 21 October: एक अध्ययन में पाया गया है कि स्मार्टफोन और टैबलेट का अत्यधिक इस्तेमाल करने से बच्चों को अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. साथ ही, दिन में इन चीजों पर दो घंटे से अधिक समय बिताने से उन्हें नींद पूरी नहीं होने की समस्या हो सकती है. इस विषय से जुड़े ज्यादातर विशेषज्ञों के मुताबिक सात घंटे से कम की नींद अपर्याप्त मानी जाती है.

जो किशोर जितना अधिक समय ऑनलाइन बिताते हैं, वे उतनी ही कम नींद ले पाते हैं

अध्ययन करने वालों ने 3,60,000 से अधिक किशोरों के दो सर्वेक्षेणों के आंकड़ों पर गौर किया. उनमें सान डियेगो स्टेट यूनीवर्सिटी के शोधार्थी भी शामिल थे. ‘स्लीप मेडिसिन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन मे यह भी पाया गया है कि जो किशोर ऑनलाइन जितना अधिक समय बिताते हैं, वे उतनी ही कम नींद ले पाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button