NEWSRanchi

रांची के नगड़ी अंचल के सेम्बो मौजा की जमीन की खरीद बिक्री पर लगी रोक,जानें क्यों

RANCHI: राजधानी रांची के नगड़ी प्रखंड अंतर्गत सेम्बो गाँव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्रुप केंद्र का जल्दी ही विस्तारीकरण होगा. सीआरपीएफ कैंप के विस्तारीकरण को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके अंतर्गत नगड़ी अंचल के सेम्बो मौजा की 47.78 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसमें रैयती जमीन के अलावा गैर मजरुआ जमीन भी शामिल है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की ओर से प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रारंभिक अधिसूचना के जारी करने के साथ ही संबंधित जमीन की खरीद-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. साथ ही उक्त जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य होने पर भी रोक लगाया गया है.

इसे भी पढ़े: सरयू राय के सवाल पर घिरी सरकार, राय का आरोप- अधिकारी मंत्री और सदन को कर रहे हैं गुमराह

60 दिनों में संबंधित जमीन मालिकों से मांगी गई आपत्ति

रैयतों से कहा गया है कि भूमि की योजना का निरीक्षण जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची के कार्यालय में किसी कार्य दिवस को कार्यावधि में किया जा सकता है. अधिनियम की धारा 15 के अधीन यथा उपबंधित इस अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के अन्तर्गत भू-अर्जन से संबंधित किसी प्रकार की आपत्तियां हितबद्ध व्यक्ति द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के समक्ष दर्ज की जा सकेगी.

Related Articles

Back to top button