JharkhandJharkhand PoliticsLead NewsRanchi

ददई का आरोप, इंटक को बदनाम कर रहे हैं कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह

Ranchi: कांग्रेस विधायक कैश कांड मामले में तीनों विधायकों के खिलाफ एफआईआर करवाने वाले कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रही. पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने आरोप लगाया है कि कुमार जयमंगल अपने आप को बचाने के लिए इंटक को बदनाम कर रहे हैं. जिस इंटक के नाम पर कोयला मंत्री एवं असम के मुख्यमंत्री से मिलने की बात कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह कर रहे हैं,उनको जानकारी होना चाहिए की इंटक का विवाद चंद्रशेखर दुबे एवं जी संजीवा रेड्डी के बीच दिल्ली उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है.

इस विवाद के निष्पादन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अंतरिम अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने एक उच्चस्तरीय कमेटी सांसद मलिकार्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित की है जिसकी कार्रवाई अभी जारी है.

इसे भी पढे़ं:COMMONWEALTH GAMES 2022: झारखंड की सलीमा ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

मुलाकात की वैधानिकता पर पूर्व सांसद ने उठाया सवाल

अनूप सिंह इंटक के संजीवा रेड्डी ग्रुप के संगठन में सचिव हैं इनके जैसे दर्जनों सचिव संजीवा रेड्डी जी के कमेटी में है जिसमें झारखंड कोटे से ही आधे दर्जन सचिव है तो ऐसे में किस हैसियत से उन्होंने कोयला मंत्री एवं असम के भाजपाई मुख्यमंत्री के साथ मिलने का नाटक कर रहे हैं एवं इंटक को बदनाम कर रहे है.

मामला जब कोर्ट में है तो निष्पादन भी कोर्ट के द्वारा ही हो सकता है एवं कांग्रेस अध्यक्ष खुद से इंटक विवाद को देख रही हैं. बावजूद इसके अनूप सिंह बार बार इंटक का नाम लेकर सबको गुमराह कर रहे हैं ताकि इस मामले में अपने आप को बचा सकें.

इसे भी पढे़ं:एक ओऱ सुखाड़ की ओर बढ़ता झारखंड, दूसरी ओर मनरेगा में घटता रोजगार

Related Articles

Back to top button