Education & Career

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का डीएवी का लक्ष्यः एमके सिन्हा

Ranchi : डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति, नयी दिल्ली के शिक्षा विभाग ‘सेन्टर फ़ॉर एकेडमिक एक्सीलेंस’ के संयुक्त तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखण्ड ज़ोन-‘ए’, ‘बी: एवं ‘डी’ के सीनियर सेकेंडरी के शिक्षकों के लिए दो-दिवसीय  शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ सुबह 8 बजे डीएवी झारखंड ज़ोन बी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के सभागार में किया. इस अवसर पर डॉ उर्मिला सिंह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड ज़ोन -डी, ओ पी मिश्रा सहायक क्षेत्रीय अधिकारी झारखण्ड ज़ोन-ए एवं डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य वी पी रॉय, अनुज कुमार मिश्रा,  प्रज्ञा सिंह,  अशोक श्रीवास्तव, टी पी झा इत्यादि उपस्थित थे.

इस कार्यशाला में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के हिन्दी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित ,समाजिक विज्ञान, वाणिज्य,शरीरिक शिक्षा आदि विषयों के शिक्षकों ने विषय विशेषज्ञों से प्रशिक्षण प्राप्त किया. एमके सिन्हा ने कहा कि शिक्षक इस दो-दिवसीय कार्यशाला में अपने विषयों के सन्देहास्पद क्षेत्रों को समझेंगे और अपनी कक्षाओं में बच्चों के बीच ज्ञान को साझा करेंगे, जिससे उन्हें विषय को समझने में आसानी होगी. हमारा लक्ष्य इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से गुणवत्ता पूर्ण  शिक्षा देने की होती है.

डॉ उर्मिला सिंह ने कहा कि जबसे डीएवी अपने शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सम्वर्धन कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है, तब से परीक्षा परिणामों में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है. ओपी मिश्रा ने कहा कि डीएवी के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं. इस अवसर पर निदेशक जेपी सूर ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत रंग ला रही है, इसी कारण डीएवी का परीक्षा परिणाम बेहतर हो रहा है.

इसे भी पढ़ें – 27वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा, अमित को मिली कप्तानी

Related Articles

Back to top button