JamtaraJharkhand

JAMSHEDPUR : जुगसलाई में रेलवे ट्रैक के पास से हटा अतिक्रमण, दो दर्जन से अधिक दुकानें ध्वस्त

JAMSHEDPUR :  जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आस-पास लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है. इस कड़ी में स्थानीय स्टेशन रोड स्थित खटीक मोहल्ले के आसपास दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ीनुमा दुकानों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान किसी विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इस मौके पर आरपीएफ के पुरुष बल के साथ महिला बल की भी तैनाती की गई थी. हालांकि अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को किसी तरह की मशक्कत नहीं करनी पड़ी. फिर भी इस दौरान देर तक गहमा-गहमी बनी रही. बता दें कि रेलवे के थर्ड लाइन के निर्माण को लेकर रेल प्रबंधन की ओर से रेलवे ट्रैक के पास की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है. आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें- ADITYAPUR BIG NEWS : आदित्यपुर के जानेमाने उद्यमी सुधीर सिंह लापता, पुलिस जुटी खोजबीन में, मोबाइल फोन घर पहुंचानेवाले लड़के की तलाश

Related Articles

Back to top button