JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अपर सचिव को विशेष सचिव रैंक में मिला प्रमोशन

Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति देते हुए पदस्थापित किया है. अपर सचिव अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रवि रंजन मिश्र को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति प्रदान की गयी तथा उसी विभाग में विशेष सचिव के कोटि में पदस्थापित किया है. अपर सचिव श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग संजय कुमार प्रसाद को भी विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी. अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग रामकुमार सिन्हा को विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें विशेष सचिव कोटि के पद पर पदस्थापित किया है. संजय सिन्हा डीडीसी गोड्डा को जिला परिषद गोड्डा को विशेष सचिव कोटि में प्रोन्नति दी गयी. अपर सचिव उर्जा विभाग मनोज जायसवाल को भी विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी. अपर सचिव राजस्व निबंधन भूमि सुधार विभाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव रैंक में प्रमोट किया गया. अपर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग बाल किशुन मुंडा को भी विशेष सचिव रैंक में प्रोन्नति दी गयी. प्रोन्नति का यह आदेश झारखंड उच्च न्यायालय में दायर एक वाद के फैसले से प्रभावित होगा. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : यूपीएससी क्लियर करने का फर्जी दावा करने वाले सौरभ पर प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Back to top button