News Wing
Mumbai, 16October: अलेक्सजेंड्रा कुतास यूक्रेन की मॉडल हैं. अलेक्सजेंड्रा पैदाइशी व्हीलचेयर पर हैं. वे इस तरह की दुनिया की पहली मॉडल हैं. अलेक्सजेंड्रा कुतास यूक्रेन की सुपरमॉडल विकलांग हैं.
कभी अपने पैर को जमीन पर नहीं रखा
उन्होंने अपने पैर कभी जमीन पर नहीं रखा है. लेकिन जब वे व्हीलचेयर से रैंपवॉक करतीं हैं तो सबकी धड़कने रुक जाती हैं और निगाहें उनपर चली जाती है. वे कहतीं हैं कि, जिंदगी में मैं अपने पैरों के बल खड़ी होकर उस पल का एहसास लेना चाहती हूं.
इंडियन रनवे वीक 2017 की हिस्सा रह चुकी है अलेक्सजेंड्रा कुतास
बता दें कि 23 वर्षीय अलेक्सजेंड्रा कुतास दिल्ली की एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ एक करार साइन किया है. इसके अलावा हाल ही में वे इंडियन रनवे वीक 2017 में हिस्सा लिया. उन्होंने इंडियन रनवे वीक 2017 में डिजाइनर निखिल और रिवेंद्र के लिए शो में भाग लिया था. उस दौरान रैंप पर उतरी अलेक्सजेंड्रा की अदाएं और खूबसूरती को देख सब दंग रह गए. उनकी आत्मविश्वास को देख अन्य सारी मॉडलें दंग रह जाती हैं.
जन्म से ही लकवाग्रस्त है अलेक्सजेंड्रा
अलेक्सजेंड्रा को जन्म से ही स्पाइनल कोर्ड इंजरी है. इस कारण उनके कमर के नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त है. खूबसूरती के नमूने आप इनकी इंस्टाग्राम पर भी देख सकते है, जहां आए दिन अपनी तस्वीर शेयर करती रहती हैं. उन्होंने इस मॉडलिंग की जद्दोजहद दुनिया में कदम रख कर यह साबित कर दिया कि खूबसूरती ना केवल चेहरों से आती हैं बल्कि खूबसूरती आपकी मेहनत, संघर्ष, जज्बात, जूनुन को दर्शाती है.




