
Ranchi : राजधानी रांची में कोरोना का कहर जारी है. पिछले कुछ दिनों से शहर में रोजाना हजार के करीब मामले सामने आ रहे हैं. राज्य सरकार ने कोरोना का चेन तोड़न के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है. अच्छी बात यह है कि शहर के लोग सुरक्षा सप्ताह के नाम पर लगाई गई पाबंदियों का गंभीरता से पालन कर रहे हैं.
खासकर दोपहर तीन बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगी है. तय समय पर गली तक दुकानें बंद हो रहीं हैं. दुकानदार, सब्जी बाजार, सड़क में चलने वाले राहगीर मास्क का उपयोग करते नजर आ रहे हैं. इस बीच सड़कों पर पुलिस की मुस्तैदी भी दिख रही है.
बेवजह घर से निकलने पर होगी कार्रवाई : डीसी
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को पालन कराने के लिए डीसी छवि रंजन ने शहरवासियों से अपील की है कि बेबजह घर से बाहर न निकलें. आमजनों से घरों रहने की अपील की है. इन्होंने चेतावनी भी दी है कि बेवजह घर से निकलने पर कार्रवाई भी होगी. डीसी ने कहा कि आमलोगों के सहयोग से ही कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकता है.




