
Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू ओवर ब्रिज पर संत जेवियर स्कूल डोरंडा की बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया. इस एक्सिडेंट में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे आनन-फानन में गुरु नानक हॉस्पिटल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं महिला का बेटा स्थिति गंभीर है. मृत महिला की पहचान सिंह मोड़ निवासी आशा पांडे के रूप में की गई है. वहीं घायल बेटे का नाम आशीष राज पांडे है. इस घटना के बाद संत जेवियर स्कूल के बस का ड्राइवर और खलासी मौका ए वारदात से फरार हो गया.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूल बस को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस ड्राइवर और खलासी की तलाश में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें:आम्रपाली ग्रुप से 150 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने धौनी को भेजा नोटिस




