News Wing
Daltanganj, 13 October: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में पढ़ाने के लिए, सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अभ्यार्थियों की इंटरव्यू के साथ ही एकेडमिक क्वालिफिकेशन की जांच प्रक्रिया भी चल रही है. इंटरव्यू स्थानीय वाइएसएनएम कॉलेज में ली जा रही है. इंटरव्यू के पहले दिन कॉमर्स, फिजिक्स व केमेस्ट्री विषय के अभ्यार्थियों का इंटरव्यू लिया गया.
एकेडमिक जांच और इंटरव्यू के मार्क्स को जोड़कर तैयार होगी फाइनल सूची
इंटरव्यू बोर्ड में कुलपति प्रो. एसएन सिंह की अध्यक्षता में तिलका मांझी भागलपुर वि.वि के शिक्षक, रांची यूनिवर्सिटी के शिक्षक, एनपीयू के प्रोवीसी ने अभ्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता की जांच की. कुलपति ने बताया कि एकेडमिक जांच और इंटरव्यू के मार्क्स को जोड़कर अभ्यार्थियों की फाइनल सूची तैयार होगी.
कुल 101 रिक्त पदों के लिए 329 आवेदन मिले
विदित हो कि एनपीयू के चार अंगीभूत महाविद्यालयों में व्याख्याताओं के पद कई वर्षों से रिक्त पड़े हैं. कुल 101 रिक्त पदों के विरूद्ध विश्वविद्यालय को 329 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन आवेदकों में से 73 पी.एच.डी डिग्री धारक हैं. यहां 101 रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर घंटी आधारित नियुक्ति की जानी है.
अधिकतम देय राशि 36 हजार रूपया
इन व्याख्याताओं को प्रति लेक्चर 600 रूपये दिये जायेंगे. साथ ही अधिकतम देय राशि 36 हजार रूपया तय की गयी है. इसके अलावा स्नातकोत्तर विभाग में सेवानिवृत शिक्षकों की नियुक्ति भी इन्हीं शर्तों पर की जाएगी. बता दें कि यह सारी नियुक्तियां अस्थायी होंगी.जबतक जे.पी.एस.सी द्वारा इन रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्तियां नहीं की जाती तबतक यह कान्ट्रेक्ट व्यवस्था जारी रहेगी.




