Uncategorized

बीसीसीएल ने भेजा विधायक राज सिन्हा पत्र, 15 दिन के अंदर बंगला खाली करने का दिया निर्देश

News Wing

Dhanbad, 13October: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी के धनबाद स्थित बंगला नंबर 22 में विधायक राज सिन्हा द्वारा संचालित कार्यालय के मामले को गंभीरता से लिया है. बंगले को 15 दिन के अंदर कब्जा मुक्त करने का पत्र प्रबंधन ने गुरुवार को भेजा है.

डाक से भेज दिया गया पत्र 

पत्र केंद्रीय अस्पताल कार्मिक विभाग की ओर से डाक से भेज दिया गया है. कोयला भवन मुख्यालय से गहन विचार-विमर्श के बाद यह पत्र जारी किया गया है. इसकी पुष्टि गुरुवार को केंद्रीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव गोलास ने की है. विधायक को 2015 से लेकर 2017 के बीच कई बार पत्र लिखे गए. अस्पताल प्रबंधन ने विधायक से साफ कहा था कि यदि 22 नंबर बंगले का आवंटन पत्र है तो दिखाएं. विधायक ने अभी तक आवंटन पत्र नहीं दिखाया है. हालांकि विधायक की ओर से बंगला आवंटन करने के लिए प्रबंधन से कहा गया है. बंगला आवंटन के एवज में पैनल रेंट तय कर देने को भी कहा है.

अवैध कब्जाधारियों की सूची तलब की गई है

बीसीसीएल मुख्यालय ने एरिया प्रबंधन से अवैध कब्जाधारियों की सूची तलब की है. जो अवैध रूप से बिना आवंटन के आवासों में कब्जा किए हैं. हालांकि इसमें कंपनी से विवाद व पावना बाकी वाले कर्मियों व अधिकारियों का मामला अलग रखा गया है. कब्जा करनेवालों की पुरानी सूची में तो कई पुलिस पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, श्रम संगठन के प्रतिनिधि, ठेकेदार, व्यवसायी के नाम भी शामिल हैं जो आराम से कंपनी के मकानों में कब्जा करके रह रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button