News Wing
Bero, 13 October: बेड़ो में गुरुवार की रात भोला बड़ाईक नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है. यह युवक बेड़ो बाजार के दिन हड़िया दारू की दुकान चलाता था.
गुस्से में स्थानीय लोग, दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी
पुलिस के अनुसार सभवतः आपसी दुश्मनी के कारण रात के 11-12 बजे के बीच युवक की हत्या कर दी गई है. युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोग गुस्से में हैं. इस हत्या के विरोध में बेड़ो के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी.
पुलिस ने एक को हिरासत में लिया
युवक की हत्या मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है. हत्यारों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ता भी मंगाया गया है. मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने छोटू कुम्हार नामक युवक को हिरासत में ले लिया है. बता दें कि इससे पूर्व उसके भाई की भी हत्या कर दी गयी थी.




