ChaibasaJamshedpurJharkhand

Shocking News : मुंबई-हावड़ा सुपरफास्‍ट ट्रेन से आयी दु:खद खबर, सफर कर रही कोलकाता की मह‍िला यात्री की मौत, चक्रधरपुर में उतारा गया शव

Chakradharpur: मुंबई – हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री की मौत हो गई. मौत के बाद महिला का शव चक्रधरपुर स्टेशन में उतारा गया. जीआरपी पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप देगी. 50 वर्षीय ईतु मुखर्जी मुंबई के कल्याण में अपने परिवार के साथ रहती थी. वह अपनी बेटी और परिवार के अन्‍य सदस्‍यों के साथ मुंबई – हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन से हावड़ा जा रही थी. इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई.
मृतका की बेटी अर्पिता मुखर्जी ने बताया कि उनकी मां को गैस का प्रॉब्लम हुआ था.उसके बाद उसे दवा दी गई. थोड़ी राहत म‍िलने पर वह बर्थ पर सो गई. अचानक जब गाड़ी अगला स्टेशन पार कर रही थी तभी देखा कि मां की सांसे नहीं चल रही हैं . उन्‍होंने उठाने का प्रयास किया लेकिन नहीं उठी. बाद में इसकी जानकारी ट्रेन के टीटीआई और अन्य कर्मचारियों को दी. इधर, सूचना पाकर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने ट्रेन चक्रधरपुर पहुंचने पर महिला की जांच की तो उसे मृत पाया. इसके बाद शव को ट्रेन से उतारकर चक्रधरपुर में रखा गया जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बंगाली एसोसिएशन के सदस्यों ने चक्रधरपुर स्टेशन पहुंच कर मृत महिला के परिजनों को हरसंभव मदद की.

ये भी पढ़ें- Chaibasa Accident : सोनुवा-चक्रधरपुर मार्ग पर बोलेरो की टक्‍कर से दो मोटरसाइकिल सवार घायल, हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button