ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR Crime : कांग्रेस नेता इकबाल पर फायरिंग के मामले में चार आरोपी गये जेल, गैंग के सरगान सलमान की तलाश जारी

JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह बी ब्लॉक लाइन नंबर 8 में कांग्रेस नेता मो. इकबाल पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सभी नशेड़ी मर्दाना गैंग के सदस्य बताए जाते हैं. इनमें शिबू, गामा, जाफर और मुन्ना शामिल है. इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. उसके बाद इन चार आरोपियों को भी गिरफ्तारी हो गई है. हालांकि गैंग का सरगना और मामले का मुख्य आरोपी सलमान अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है. उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि बीते दिनों मो. इकबाल के घर के बाहर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी.
हालांकि गोली किसी को नहीं लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच और मामले की जांच शुरु कर दी गई थी. मौके से पुलिस को दो खोखा भी बरामद हुआ था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इधर तनवीर पर फायरिंग के मामले पुलिस इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है. आगे मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Kandra Saraikela Suicide: गम्‍हर‍िया के जगन्‍नाथपुर में इंटर की छात्रा ने कर ली आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकता म‍िला शव

Related Articles

Back to top button