ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Kandra Saraikela Suicide: गम्‍हर‍िया के जगन्‍नाथपुर में इंटर की छात्रा ने कर ली आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकता म‍िला शव

Kandra: सरायकेला-खरसावां जि‍ले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी उदय सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे की बताई गई है. नेहा गम्हरिया स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के इंटर की छात्रा थी. उवि गम्हरिया से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और उसी विद्यालय में इंटर में नामांकन लिया था. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : सरयू राय ने सुझाया जमशेदपुर में सड़क जाम से निबटने का नुस्‍खा

Related Articles

Back to top button