ChatraCrime NewsJharkhand

चतरा के केदल जंगल में फांसी के फंदे से झूलता मिला दामाद का शव, बहू पर हत्या का आरोप

Chatra: मनातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत केदल के जंगल में ससुराल आए एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला. मृतक के पिता ने पुत्र के ससुरालीजनों पर साजिश के तहत हत्या कर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकीदाग निवासी अर्जुन गंजू के पुत्र काशी कुमार उम्र 19 साल अपने ससुराल मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल गांव के रामबिलास सिंह के घर 20 दिन पहले अपने पत्नी के साथ आया था. आपको बता दें कि मंगलवार कि सुबह से काशी कुमार बिना ससुराल वाले को बताए हुए घर से बाहर निकल गए. काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो उनका गांव फोन के माध्यम से जानकारी दिया गया कि वह घर से लापता है ससुराल वालों ने काफी खोजबीन की किंतु उसका कोई अता-पता नहीं चला.

इसे भी पढ़ें:   Jamshedpur : सरायकेला जिला भाजपा जुटी आगामी चुनाव की तैयारियों में, पार्टी नेता गणेश माहली ने किया एकजुटता का आह्वान

रविवार को केदल के जंगल में पेड़ से झूलता हुआ शव बरामद हुआ है. इसकी जानकारी परिजनों को दिया गया लडका का पिता अर्जुन गंजू ने बताया कि ससुराल वाले ने साजिश के तहत हत्या कर घटना को खुदकुशी का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है.

क्या कहती है पत्नी

काशी कुमार की पत्नी आशा देवी ने बताया कि 21 मई 2021 को हम लोगों की शादी हुई थई उसने बताया कि सोमवार रात हम लोग एक ही कमरे में थे जब सुबह उठे तो देखे कि वह नहीं है. हम लोग सोचे कि कहीं बाहर घूमने के लिए गए हैं लेकिन जब शाम हो गया नहीं आए तब हम लोग काफी खोजबीन किए पता नहीं चला तब अपने ससुराल में भैसूर को फोन कर बताएं थे और हम दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था.

इधर मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही उन्होंने कहा हत्या है यह आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा . लड़का का परिजन द्वारा अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें: पुरानी पेंशन लागू होने से 1.25 लाख कर्मियों को लाभ, रैली निकाल जताया आभार

Related Articles

Back to top button