JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

रोजगार मेले में नियुक्ति की बहार, CM हेमंत सोरेन ने कहा- अभी प्रारंभ, कारवां रहेगा जारी

Ranchi : रांची का मोरहाबादी मैदान शनिवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बना. निजी क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय नियोजन नीति सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह 11406 युवाओं के लिए खुशियों का पल लेकर आया. सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं से कहा कि अभी तो राज्य ने चलना शुरू किया है. यह कारवां रुकेगा नहीं. अभी हुनरमंद युवाओं को अपने ही राज्य में कार्यरत निजी क्षेत्रों की कंपनियों, संस्थानों में काम करने का मौका मिला है. ऑटोमोबाइल, हेल्थ, एपरेल और अन्य सेक्टर में जिन कंपनियों ने यहां के युवाओं को रोजगार दिया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं. एपरेल (कपड़ा) सेक्टर में 5000 युवाओं को नौकरी मिली है. इसमें से 75 फीसदी नौकरियां लड़कियों ने हासिल की हैं.

सीएम ने सभी को आश्वस्त करते कहा कि अभी युवाओं को और भी मौके मिलेंगे. राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने की इच्छा रखने वालों और तैयारी करने वालों को सरकार पूरा मदद करेगी.

इसकी भी व्यवस्था की जा रही है. पिछले दिनों जेपीएससी में पास होकर 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला. वे अब अफसर हैं. इनमें से 35 बीपीएल परिवार के थे. इससे सीख लेते हुए आज के युवा भी आगे बढ़ें, सरकार मदद करेगी.

मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, सांसद विजय हांसदा, महुआ माजी, विधायक राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा, श्रम नियोजन, उद्योग, कल्याण विभाग के वरीय पदाधिकारियों के अलावा रांची डीसी राहुल सिन्हा समेत अन्य भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:राष्ट्रपति चुनाव, पहचान नहीं विचारधारा की लड़ाई हैः यशवंत

सरकार कर रही लगातार पहल

हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना काल के संकट से जुझते राज्य में युवाओं के लिए कई स्तरों पर प्रयास किये जा रहे हैं. अब राज्य में निजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कंपनियों में 75 फीसदी पदों पर स्थानीय नीति लागू होगी. इसी का लाभ यह दिख रहा है कि आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 10 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली है. आज के रोजगार मेले के जरिये यहां के युवाओं को इस राज्य में कार्यरत और देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत निजी क्षेत्र में सरकार के प्रयास से रोजगार उपलब्ध कराया है. रोजगार मेले के जरिये किसी को 35 हजार तो किसी को 15-18 हजार रुपये तक मिल रहे हैं. युवाओं को यही अवसर नहीं, कई और अन्य अवसर मिलेंगे.

सरकार की नौकरियों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. राज्य के हुनरमंद नौजवानों को नौकरी के माध्यम से, स्वरोजगार या अन्य किसी योजना के माध्यम से उनकी आमदनी बढ़ाने का प्रयास निरंतर हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:मुकदमों को लेकर गढ़वा सिविल कोर्ट पर निर्भरता होगी खत्म, 23 जुलाई को नगर उंटारी अनुमंडलीय कोर्ट का उदघाटन

लगातार नियुक्ति पत्र वितरण चल रहा है. 20 सालों में पहली बार एक साथ 250 नौजवानों को जेपीएससी (7वीं से 10वीं) के जरिये नौकरी दी गयी. 7वीं से 10वीं का. इससे पहले छह जेपीएससी के रिजल्ट में पूर्व की सरकारों को 20 साल लग गये. 32 सालों से फॉरेंसिक लैब में बहाली नहीं हुई थी. इस पर काम हुआ.

खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति का लाभ मिला. विदेश में उच्च पढ़ाई की चाह रखने वाले आदिवासी युवाओं को मौका मिला है. अब अल्पसंख्यक, दलित को भी अवसर है. सभी जिलों में मॉडल स्कूलों को खोले जाने की तैयारी है. राज्य के युवाओं को आगे ले जाने को सरकार हमेशा उनके साथ है.

इसे भी पढ़ें:गजवा-ए-हिन्द मामले को एनआइए और ईडी कर सकती है टेकओवर

इन क्षेत्रों में मिली नौकरी

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम के हाथों सांकेतिक रूप से कई युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया. श्रम नियोजन सचिव प्रवीण टोप्पो ने अतिथियों के स्वागत के दौरान कहा कि अलग अलग सर्विस प्रोवाइडरों के जरिये 21 सेक्टरों में स्थानीय युवाओं को नौकरी मिली है. अब राज्य में निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन नीति लागू हो गयी है. इसके तहत ही 11 हजार से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गयी हैं.

आज के रोजगार मेले में कपड़ा (एपेरेल) सेक्टर में 5332, हेल्थ केयर में 1041, मैनेजमेंट एंड अदर्स में 1168, ऑटोमेटिक में 785, कंस्ट्रक्शन में 672, टेलिक़ॉम में 118 और ऐसे ही अन्य क्षेत्रों में नौकरियां दी गयी हैं.

इसे भी पढ़ें:पैगंबर के खिलाफ भड़काने वाले शकील बिन हनीफ के 10 अनुयायियों को जेल

Related Articles

Back to top button